थर्ड आई (तीसरी आँख): क्या है इसका रहस्य और कैसे करें इसे सक्रिय?

Third Eye Activation Techniques

अक्सर कहा जाता है कि दो आँखें बाहर की दुनिया देखती हैं, लेकिन तीसरी आँख (Third Eye) आपके भीतर का ब्रह्मांड दिखाती है। हमारे माथे के बीचों-बीच स्थित यह बिंदु केवल एक काल्पनिक स्थान नहीं, बल्कि अनंत संभावनाओं का द्वार है।

योग विज्ञान में इसे ‘आज्ञा चक्र’ कहा जाता है। जिसकी तीसरी आँख सक्रिय हो जाती है, उसकी दुनिया देखने की दृष्टि ही नहीं, बल्कि जीने का नजरिया भी पूरी तरह बदल जाता है।

आखिर क्या है थर्ड आई? (What is Third Eye)

सबसे पहले यह भ्रम दूर कर लें कि यह कोई मांस-पेशियों वाला भौतिक अंग है। यह एक सूक्ष्म ऊर्जा केंद्र है।

  • विकास और सक्रियता: यह धीरे-धीरे विकसित होती है। पहले यह ‘अनुभव’ के स्तर पर आती है और फिर पूरी तरह सक्रिय (Active) होती है।

  • अदृश्य शक्ति: आपकी सक्रिय थर्ड आई को कोई आम इंसान नहीं देख सकता, लेकिन एक सिद्ध पुरुष या उच्च कोटि का साधक आपके चेहरे के तेज और ‘आभामंडल’ (Aura) को देखकर तुरंत पहचान सकता है कि आपकी तीसरी आँख जागृत है। आप भी बंद आँखों से अपनी थर्ड आई को देख सकते है. कुछ लोग शीशे के सामने खड़े होकर अपने माथे पर थर्ड आई को देखने की कौशिश करते है. ऐसा करने से कुछ दिखाई नहीं देगा.

ये भी पढ़े  The Mystery of the Third Eye: Beyond What the Eyes Can See

कैसे समझें अपनी थर्ड आई की स्थिति? (How to Understand Third Eye)

थर्ड आई को समझना बहुत सरल है, बशर्ते आप धैर्य रखें।

  1. किसी भी  आरामदायक आसन में बैठें अपने मन को शांत कर ले।

  2. धीरे से आँखें बंद करें और अपना ध्यान दोनों भौहों के बीच (Center of Eyebrows) केंद्रित करें।

  3. परिणाम का संकेत: यदि बंद आँखों से आपको सिर्फ ‘अंधेरा या काला रंग’ दिखाई दे रहा है, तो इसका अर्थ है कि अभी आपकी थर्ड आई सुप्त (Dormant) अवस्था में है। लेकिन यदि वहां प्रकाश, कोई खास रंग या हलचल महसूस हो रही है, तो समझ लीजिए कि विकास की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

ये भी पढ़े  The Mystery of the Third Eye: Beyond What the Eyes Can See

थर्ड आई पर ध्यान लगाने की सही विधि (Right Technique to work on third eye)

थर्ड आई पर सीधा ध्यान लगाना कभी-कभी कठिन हो सकता है, इसलिए इसे चरणों में करना चाहिए:

  • एकाग्रता (Concentration): सबसे पहले अपनी एकाग्रता को बढ़ाना आवश्यक है। इसके लिए ‘त्राटक’ (Tratak) सबसे उत्तम विधि है। दीये की लौ पर एकटक देखने से मन की चंचलता समाप्त होती है और एकाग्रता भी बढ़ने लगती है.

  • ऊर्जा का संचय: थर्ड आई को जगाने के लिए अध्य्तामिक ऊर्जा चाहिए। योग निद्रा (Yoga Nidra) के माध्यम से अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाएं ताकि ध्यान के समय आप उस शक्ति को सहन कर सकें।

  • रंगों का खेल: जैसे-जैसे ध्यान गहरा होता है, आपको वहां रंग दिखाई देने लगेंगे। नीला, बैंगनी या सुनहरा – हर रंग आपके विकास की एक अलग कहानी कहता है।

विशेष टिप: सीधे थर्ड आई पर ध्यान लगाने से बेहतर है कि पहले त्राटक और योग निद्रा का अभ्यास करें। इससे आपको परिणाम बहुत जल्दी और सुरक्षित तरीके से मिलेंगे।

थर्ड आई सक्रिय होने के फायदे (Benefits of Third Eye Activation)

  • अंतर्ज्ञान (Intuition): आपको भविष्य की घटनाओं का आभास होने लगता है।

  • मानसिक शांति: जीवन के तनाव आपको विचलित नहीं करते।

  • निर्णय लेने की क्षमता: आप भ्रम से दूर होकर स्पष्ट फैसले ले पाते हैं।

ये भी पढ़े  The Mystery of the Third Eye: Beyond What the Eyes Can See
Sponsors and Support