थर्ड आई 👁️ पर अलग अलग रंग दिखने का महत्व

ध्यान की अवस्थाएं

जब हम थर्ड आई यानि कि तीसरे नेत्र पर ध्यान करना आरम्भ करते है तो कुछ समय बाद हमें वहां प्रकाश दिखने लगता हैं। शुरुआत में आमतौर पर हल्का स्लेटी रंग का होता है। यानि सफेद प्रकाश काले प्रकाश में मिक्स होता सा दिखाई देता हैं। कुछ लोगों को शुरुआत में सफेद, स्लेटी और काले रंग की गुफा नुमा आकृति दिखाई देती हैं।

ध्यान में बंद आंखों से दिखने वाले रंगों का अपना महत्व होता हैं। आइए जानते है कि ध्यान में दिखने वाले रंगों का क्या मतलब होता है:-

लाल रंग का दिखना

जब साधक को ध्यान में थर्ड आई पर लाल रंग ♥️ दिखता है तो इसका मतलब यह होता है कि उसका मूलाधार चक्र विकसित हो रहा है। इस समय साधक के औरा यानि आभामंडल में बदलाव शुरू हो रहा होता है।

ये भी पढ़े  The Mystery of the Third Eye: Beyond What the Eyes Can See

नारंगी रंग का दिखना

जब साधक को ध्यान में थर्ड आई पर नारंगी रंग 🍊 दिखता है तो इसका मतलब यह होता है कि उसका स्वाधिष्ठान चक्र एक्टिव हो रहा है। इस समय साधक के औरा यानि आभामंडल आकर्षित करने वाला होता है।

पीले रंग का दिखना

जब साधक को ध्यान में थर्ड आई पर पीला रंग 🟡 दिखता है तो इसका मतलब यह होता है कि साधक का मणिपुर चक्र  पर ऊर्जा पहुंच रही है। इस समय साधक के औरा यानि आभामंडल स्ट्रांग हो रहा होता है।

हरे रंग का दिखना

जब साधक को ध्यान में थर्ड आई पर हरा रंग 🍏 दिखता है तो इसका मतलब यह होता है कि साधक के अनाहत चक्र में फैलाव हो रहा है। इस समय साधक के औरा यानि आभामंडल आत्मिक हो रहा होता है।

ये भी पढ़े  A Note on Tratak

नीले रंग का दिखना

जब साधक को ध्यान में थर्ड आई पर नीला रंग 🔵 दिखता है तो इसका मतलब यह होता है कि उसका विशुद्ध चक्र शुद्ध हो रहा होता है। इस समय साधक के औरा यानि आभामंडल दिव्य शक्तियों से जुड़ रहा होता है।

चमकीले नीले रंग का दिखना

जब साधक को ध्यान में थर्ड आई पर चमकीला रंग 🩵 या सफेद रंग 👁️ दिखता है तो इसका मतलब यह होता है कि उसका आज्ञा चक्र विकसित हो रहा है। इस समय साधक को उसके औरा यानि आभामंडल के माध्यम से दूर दर्शन भी होने लगते है। 

बैंगनी रंग का दिखना

जब साधक को ध्यान में थर्ड आई पर बैंगनी रंग 💜 दिखता है तो इसका मतलब यह होता है कि उसका सहस्रार चक्र विकसित हो रहा है। इस समय साधक के औरा यानि आभामंडल परिपूर्ण हो रहा होता है।

ये भी पढ़े  Third Eye Activation Process

इस प्रकार से साधक को ध्यान में विभिन्न रंग दिखते है।

इसके अतिरिक्त कई तरह की आकृतियां ध्यान में दिखाई देती है। उनके भी गहरे मतलब होते है। अगले लेख में आपको ध्यान में दिखने वाली आकृतियों के बारे में बताया जाएगा..

क्रमशः

Sponsors and Support